Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) मुंबई के इस्लाम जिमख़ाना में एक नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया जिसमें मुस्लिम शायरों के अलावा हिन्दू भाइयों ने भी पैगंबरे इस्लाम की शान में नज़राना ए अक़ीदत पेश करते हुए एक से बढ़कर एक कलाम पेश किया और आपसी एकता एवं भाईचारे को और ज्यादा मजबूत बनाने पर ज़ोर दिया गया.

प्रोफ़ेट फॉर ऑल मुहिम के तहत आयोजित मुशायरे में मशहूर समाजसेवी युसूफ़ अब्रानी. सागर त्रिपाठी. फरीद अहमद खान समेत काफी लोगों की मौजूदगी रही और इस दौरान कई शायरों एवं प्रोग्राम में मौजूद स्कूली छात्राओं को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया.मुशायरे में पैगंबरे इस्लाम हज़रत साहब की शिक्षाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया और सम्पूर्ण मानव जाति के लिए उनके पैगाम के बारे में भी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *