Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पत्रकारिता में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए हिंद समर्थन की संपादक उज़मा शकील खान को किया गया सम्मानित -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

पत्रकारिता में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए हिंद समर्थन की संपादक उज़मा शकील खान को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह 2024 का आयोजन

मुंबई(शिब्ली रामपुरी/दानिश खान) प्रेस क्लब ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट की ओर से राष्ट्रीय अधिवेशन एवं पत्रकार सम्मान समारोह 2024 में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुंबई के लोकप्रिय समाचार पत्र हिंद समर्थन की एडिटर उज़मा शकील खान और अकबर अली को भी अवार्ड से नवाज़ा गया.

मुंबई के अँधेरी स्थित मेयर हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद क़ैस और राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी शशि दीप ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को अपना कार्य करते समय कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ऐसा प्रावधान करे ताकि पत्रकारों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न उठानी पड़े. क्योंकि वर्तमान समय में पत्रकारिता के दौरान आज पत्रकारों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं जिनका उनको समय-समय पर सामना करना पड़ता है ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा ज़रूरी कदम उठाए जाने चाहिएं.


कार्यक्रम में अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर हिंद समर्थन की एडिटर उजमा शकील खान ने भी मौजूदा समय की पत्रकारिता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को महत्त्वपूर्ण दिशा देने में पत्रकारों का हमेशा से अहम रोल रहा है और आज भी पत्रकार पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य को करते हैं. ऐसे में जो पत्रकारों के संगठन हैं उनके साथ-साथ सरकार को भी पत्रकारों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देकर उनका समाधान करने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए.

कार्यक्रम में डॉक्टर सुंदरी ठाकुर ने भी विचार व्यक्त किए. इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले कई वरिष्ठ पत्रकारों एवं संपादकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *