Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद की बेटी इकरा कुरैशी को एलएलबी में यूनिवर्सिटी टॉप करने पर राज्यपाल व मां शाकुंभरी युनिवर्सिटी के कुलपति द्वारा अलग-अलग गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। एलएलबी में यूनिवर्सिटी को टॉप कर अपने जनपद व राज्य का नाम रोशन करने वाली इकरा कुरैशी के परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ हैं। इकरा कुरैशी ने शहर के आर्य समाज रोड स्थित डीएवी महाविद्यालय से एलएलबी की शिक्षा ग्रहण कर मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी टॉप कर सबसे पहले अपनी छाप छोडने में महारथ हासिल की। इकरा द्वारा हासिल किये गये इस मुकाम से परिवार के साथ साथ समूचे खालापार में व यूनिवर्सिटी में वाहवाही का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *