Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई:पुलिस के अनुसार रायगढ़ के रोहा स्थित धातव एमआईडीसी में एक केमिकल कंपनी में बड़ा विस्फोट हुआ। यह घटना साधना नाइट्रोकेम केमिकल कंपनी में हुई। इसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई है जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज इलाके में एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इससे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया।घायलों को पहले पास के नर्सिंग होम और बाद में बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया। स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। रायगढ़ जिले में चल रही एक केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है। अभी तक इस हादसे में तीन कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जब घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन कर्मचारी अधिक जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू किया। ब्लास्ट कैसे हुआ? इसकी जांच की जा रही है। इस घटना में मारे गए श्रमिक और कर्मचारी उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *