Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) फिल्म जगत से एक दुख भरी खबर सामने आई है और जिसने सबको हैरान भी कर दिया है. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता की खुदकुशी किए जाने की दुख भरी खबर सामने आ रही है शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि उनके पिता ने खुदकुशी की है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के परिवार में आज मातम पसर गया है। एक्ट्रेस ने अपने पिता को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है। एक्ट्रेस के सौतेले पिता अनिल मेहता ने आज सुबह 9 बजे आत्महत्या कर ली है। मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने छठवें माले की गैलरी से कूदकर जान दे दी है। इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में लोग हैरान हो गए हैं। फिलहाल अभी तक कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, ऐसे में आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। मौके पर पुलिस पहुंचकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शव को बाबा अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना की खबर सामने आते ही मौके पर मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति एक्टर अरबाज खान भी पहुंच गए हैं।

 

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फजिल्का जिले में हुआ था। पंजाबी फैमिली से नाता रखने वाले अनिल मर्चेंट नेवी में ऑफिसर भी रहे थे। उन्होंने मलयालम क्रिश्चिन धर्म से ताल्लुक रखने वालीं जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी, जिससे उनको दो बेटियां हुईं, जिनके नाम मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं। फिलहाल अरोड़ा परिवार पर गहरे सदमे में पहुंच गया है।

 

क्यों अनिल ने की आत्महत्या

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल ने आखिरकार क्यों आत्महत्या की है, अब ये बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आखिर ऐसी क्या वजह थी जो उन्होंने मौत को इस तरह से लगे लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और हर कोई लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहा है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *