Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
नफरत फैलाने के लिए एक मैसेज काफी लेकिन हमारा मकसद होना चाहिए मोहब्बत को कायम करना -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

नफरत फैलाने के लिए एक मैसेज काफी लेकिन हमारा मकसद होना चाहिए मोहब्बत को कायम करना

प्रोफ़ेट फॉर ऑल मुहिम के तहत मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों से बातचीत

 

मुंबई(शिब्ली रामपुरी)

प्रोफ़ेट फॉर ऑल मुहिम के तहत मुंबई के इस्लाम जिमख़ाना में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रिंट और मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बातचीत की गई और पैगंबरे इस्लाम हज़रत साहब की शिक्षाओं से लेकर मौजूदा वक्त में इस्लाम और मुसलमानों के बारे में जो गलतफहमियां फैल चुकी हैं और फैलाई जा रही हैं उनके बारे में विस्तार से बातचीत की गई और जोर दिया गया कि इन गलतफहमियों को कैसे दूर किया जा सकता है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुंबई के मशहूर समाजसेवी युसूफ अब्रानी ने कहा कि किसी भी तरह की नफरत फैलाने के लिए व्हाट्सएप का एक मैसेज काफी है एक अफवाह काफी है लेकिन हम सबका प्रयास यह होना चाहिए कि मोहब्बत का पैगाम किस तरह से दूर तक पहुंचे ताकि भाईचारा और ज्यादा मजबूत हो इसके लिए हम सबको मिलकर पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाने की जरूरत है क्योंकि इंसान होने का सबसे बड़ा कर्तव्य यह है कि हम इंसानियत के परचम को बुलंद करें.

 

कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए सीनियर पत्रकार शाहिद लतीफ.इम्तियाज ख़लील ने कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करने के लिए सबको साथ आने की जरूरत है और एक दूसरे के बारे में उनके मज़हब के बारे में उनकी धार्मिक शिक्षाओं के बारे में भली भांति समझने और ग़ौर करने की जरूरत है क्योंकि अज्ञानता ही गलतफहमियों को जन्म देती है.

कार्यक्रम का संचालन कर रहे फरीद अहमद खान ने भी हिंदू मुस्लिम एकता को मजबूत करने पर जोर दिया. इस दौरान प्रोफेसर ज़ेबा मलिक.सागर त्रिपाठी.निजामुद्दीन राइन.पंडित मुस्तफा आरिफ. शिबली रामपुरी. सरफराज आरज़ू. अली भोजानी.डॉक्टर कासिम इमाम. डॉ लक्ष्मण शर्मा वाहिद आदि समेत कई पत्रकारों- लेखको एवं विद्वानों की मौजूदगी रही.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *