Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

मुंबई :केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए झगड़ा करने वालों से कहना चाहता हूं कि पारसी समुदाय ने कभी कोई मांग नहीं की। उन्होंने मौन रहकर भारत के विकास में अपना योगदान दिया। गृह मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यकों में भी अगर कोई अल्पसंख्यक हैं तो वे पारसी हैं। मैं प्रार्थना करता हूं सभी समुदाय पारसी समुदाय की तरह अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय अपने कर्तव्य का पालन कर देश के विकास में योगदान दें। अमित शाह ने कहा कि पारसी शासन, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, फिनटेक, परमाणु विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अपना कर्तव्य निभाया और साथ ही बांग्लादेश को बनाने वाले युद्ध को भी जीता। शाह ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के संदर्भ में यह बात कही।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *