Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
राजनीति पहले चलती थी आज हिंदुस्तान में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है:राहुल गांधी  -
Breaking
Tue. Sep 22nd, 2026

राजनीति पहले चलती थी आज हिंदुस्तान में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है:राहुल गांधी 

मुंबई :कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी महाराष्ट्र पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा महाराष्ट्र के डीएनए में है और लड़ाई विचारधारा की है जो आप हिंदुस्तान में देख रहे हैं ये केवल राजनीति नहीं है। पहले राजनीति चलती है आज हिंदुस्तान में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है। एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ भाजपा। हम सामाजिक विकास चाहते हैं, हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं और वो लोग चाहते हैं कि चुने हुए लोगों को ही फायदा मिले… इसी बात की लड़ाई हमारे बीच में है और आपको ये पूरे देश में दिखेगा।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य के सांगली में एक सार्वजनिक रैली में पहुंचे। यहां उन्होंने जाति जनगणना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा में पहले ही कह चुका हूं कि सत्ता में आने पर कांग्रेस, INDIA गठबंधन ही जाति जनगणना कराएगा। क्योंकि हम देश की सच्चाई समझना चाहते हैं कि इस देश के धन का फायदा किस वर्ग को हो रहा है?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *