Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

मुंबई: फ़िल्म आदेश में अपने अभिनय से सबको दीवाना बनाने वाले इरफान शेख के हौसले काफी बुलंद हैं और वह कहते हैं कि भविष्य में वह कई और अच्छी फिल्मों में काम करेंगे जिस तरह से उनके अभिनय को इस फिल्म में सराहा गया है उसके लिए वह सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं.

 

उत्तर प्रदेश में 26 जुलाई 2024 को आदेश फिल्म रिलीज की गई थी वहां पर यह फिल्म काफी पसंद की जा रही है और अब इस फिल्म को मुंबई में भी एक कार्यक्रम आयोजित कर दिखाया गया. फिल्म से जुड़े स्टार्स ने मीडिया से भी बात की और फिल्म के बारे में विस्तार से बताया कि कहां पर इसकी शूटिंग हुई है और कितना वक्त इस फिल्म को बनने में लगा है.

इस फिल्म में इरफान शेख ने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है. फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है.आदेश फिल्म का निर्देशन रवि शर्मा ने किया है और फिल्म में इरफान शेख के अलावा अली खान.त्रिशाकर मधु, जन्नत खान और अजय मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *