Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मथुरा :सीएम योगी ने कहा कि “जो लोग दुनिया के अंदर हो रही हर घटना/ हर मुद्दे पर बोलते हैं, मुखर होकर बोलते हैं, उनको फिलिस्तीन दिखाई देता है लेकिन बांग्लादेश नहीं दिखाई देता है. उनको दुनिया के अंदर अन्य सब जगह हो रही घटना दिखाई देती है, लेकिन बांग्लादेश नहीं दिखाई दे रहा है, क्योंकि वहां मंदिर तोड़े जा रहे हैं और हिंदू मारा जा रहा है, संतों पर अत्याचार हो रहा है.

मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने विरोधियों पर करारा हमला बोला. बीते दिन सीएम योगी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के शुभारंभ एवं ब्रज के विकास हेतु विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “जिस प्रकार का दृश्य दिखाई दे रहा है, जिस प्रकार की बातें हो रही हैं, जिस प्रकार की चीजें चल रही है, आपने देखा होगा इन सबके मुंह बंद हैं. बांग्लादेश की घटना पर कोई बोलना नहीं चाहता, क्योंकि उन्हें भय है अगर वे बोलेंगे तो उनका वोट बैंक खिसक जाएगा. उनके पैरों के नीचे की जमीन खिसक जाएगी, जिसपर वे खड़े हैं. इसलिए मौन हैं, एक लफ्ज नहीं बोल सकते.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *