Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अय्यूब 27 अगस्त को मुंबई में -विधानसभा चुनाव को लेकर करेंगे राजनीतिक रणनीति की तैयारी -
Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अय्यूब 27 अगस्त को मुंबई में -विधानसभा चुनाव को लेकर करेंगे राजनीतिक रणनीति की तैयारी

मुंबई : पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अय्यूब आगामी 27 अगस्त को मुंबई आ रहे हैं जहां पर वह महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी रणनीति पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे तो वही मीडिया से भी बातचीत होगी.पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ अय्यूब के मुंबई आगमन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता अकबर अली और अब्दुल हमीद ने बताया कि पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मोहम्मद अय्यूब का 27 अगस्त को मुंबई में आगमन हो रहा है. वो 9:00 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे उसके बाद कुर्ला में मुंबई के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन शेख के ऑफिस में पहुंचकर कुछ राजनीतिक चर्चा होगी उसके बाद भिंडी बाजार में एक कार्यालय का उद्घाटन करेंगे.

अकबर अली ने जानकारी दी कि कुर्ला एयरपोर्ट पर सुबह दस बजे उतरेंगे उसके बाद कामरान होटल पर साढ़े दस बजे से एक बजे तक विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी.इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष डॉक्टर अय्यूब गोवंडी,भिंडी बाज़ार और कई जगहों का दौरा होगा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगें. माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में पीस पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतार सकती है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *