मुंबई : प्रसिद्ध समाजसेविका उज़मा शकील खान ने भाई बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई दी है.
सेवन सोल्जर फाउंडेशन की प्रेसिडेंट और लोकप्रिय समाचार पत्र हिंद समर्थन की एडिटर उजमा शकील खान ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व बहन और भाई के अटूट प्रेम को प्रदर्शित करता है यह ऐसा पर्व है कि जिसमें हर तरफ सुंदरता ही सुंदरता है. यह पर्व हमें बताता है कि भाई बहन का रिश्ता कितना पवित्र और कितना अटूट होता है जिसमें एक बहन अपने भाई को राखी बांधकर उसके प्रति अपने प्यार दुलार का इजहार करती है तो वहीं भाई भी उसकी रक्षा का वचन देता है.


