Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

मुंबई : पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी किए जाने पर मुसलमानों में गहरी नाराजगी है और गुस्ताखी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है इसी कड़ी में एमआईएम के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता वारिस पठान ने मांग की है कि गुस्ताखी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया जाए.

 

मुंबई में एमआईएम के वरिष्ठ नेता वारिस पठान ने कहा कि हमारे प्रोफेट मोहम्मद PBUH की शान में गुस्ताखी भारतीय मुसलमान या विश्व का कोई भी मुसलमान कभी भी किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

हम वायलेंस में नहीं मानते हम संविधान के दायरे में रहकर अपनी बात रखते है।

 

हमारी महाराष्ट्र सरकार से माँग है कि फ़ौरन इस महाराज की सख़्त क़ानून के तहत गिरफ़्तारी हो जिसने हमारे प्रोफेट मोहम्मद PBUH की शान में गुस्ताखी की और सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिश की है। सोशल मीडिया पर भी पैगंबर साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *