Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई में पुलिस ने एक मॉडल को विदेशी पिस्टल और कारतूस के साथ उस समय गिरफ्तार किया जब पुलिस चेकिंग कर रही थी.आज तक की खबर के मुताबिक मॉडल अभय कुमार को बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास पुल पर ट्रॉली बैग में अवैध पिस्टल और 14 कारतूस ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जीआरपी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बोरीवली रेलवे स्टेशन पुल पर गश्त कर रहे कांस्टेबल ने एक व्यक्ति को रोका तो व्यक्ति ने पुलिस से बचने की कोशिश की. इसके बाद कांस्टेबल उसे पुलिस स्टेशन ले आया, जहां जांच में आरोपी के बैग से एक विदेशी पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद किए हैं. इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *