Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई:पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी चार साल के बच्चे का सौतेला बाप था। उसने एक महिला से विवाह किया था। महिला जब कोलकाता से अपने बच्चे को लेकर आई तो उसने अपनाने से इंकार करते हुए मार डाला।मुंबई से सटे ठाणे में सीने को छलनी कर देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने चार साल के बच्चे का शारीरिक यातनाएं देकर उसको मार डाला। पुलिस ने घटना के खुलासे पर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्चे को गंभीर रूप से शारीरिक प्रताड़ित किया गया था। इसमें यह भी पता चला कि उसकी पसली और हड्डी कई जगहों से टूटी हुई थीं और उसके पेट में अंदरूनी चोटें थीं। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।आरोपी की पहचान दिलशाद के रूप में हुई है .बच्चे की मां ने अपने पहले पति से अलग होने के बाद आरोपी से शादी की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *