Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव की ओर से भी बधाई संदेश आया. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट लिखकर ठाकरे को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के जनप्रिय अभूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे श्री उद्धव ठाकरे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! आप महाराष्ट्र के मान और समृद्धि के लिए सदैव सक्रिय रहें।

 

महाराष्ट्र की गरिमा, अस्मिता व सौहार्द के साथ-साथ महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था के लिए जो लोग ख़तरा हैं, उन सबकी साज़िशों का मुक़ाबला करने के लिए आपकी ताक़त हमेशा बढ़े और साथ ही नकारात्मक राजनीति करनेवालों से देश व संविधान की रक्षा के लिए और हम सबका आपसी सहयोग भी निरंतर आगे बढ़े, ऐसी शुभेच्छा!

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *