Breaking
Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

रिश्तो को शर्मसार करने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश से सामने आई है जहां पर एक लड़की ने जायदाद के लालच में अपने दादा की हत्या अपने दोस्तों से करा दी पुलिस ने आरोपी पोती और हत्या करने वाले उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के गोंडा में रिटायर्ड रेल कर्मी 78 साल के बटेस्वरी चौहान की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वे घर में सो रहे थे। इस घटना में बुजुर्ग की पोती रिंका चौहान को पुलिस ने अरेस्ट किया तो उसने बताया कि उसके दादा अपनी सारी प्रॉपर्टी की वसीयत दूसरे बेटे की बहू के नाम करना चाह रहे थे.. संपत्ति के लिए उसने अपने दोस्तों अखिलेश उपाध्याय, सलमान और दिनेश से संपर्क कर अपने दादा की हत्या का प्लान तैयार किया। खुद फ्लाइट से पुणे चली गई और दोस्तों ने दादा का काम तमाम कर दिया”। अब दोस्त और पोती पकडे गए।

 

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि ’78 वर्षीय बटेस्वरी चौहान की घर में अकेले सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या हो गयी थी, जिसमें मुकदमा मृतक की पौत्रवधू ने लिखवाया था। घटना की गहन जांच के बाद मृतक की पोती रिंका चौहान, सलमान व अखिलेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। रिंका ने अपने बाबा की संपात्ति दूसरे बेटे की बहु के नाम जाने की आशंका से हत्या करवा दी।ताकि बंटवारे में संपात्ति सबको बराबर मिल सके।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *