Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57
Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58
Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81
Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82 क्या अजित पवार के लिए एनसीपी-एसपी में जगह है? -
मुंबई:शरद पवार ने पुणे में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर बात की। जब पत्रकारों ने खासतौर से पूछा कि क्या अजित पवार के लिए एनसीपी-एसपी में जगह है? तो शरद पवार ने कहा कि इस तरह के फैसले व्यक्तिगत स्तर पर नहीं लिए जा सकते।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उनकी पार्टी में किसी भी नेता के संभावित प्रवेश पर निर्णय सामूहिक होगा। हालांकि उन्होंने इस बात की पुष्टि करने से इनकार कर दिया कि अगर अजित पवार वापस आना चाहते हैं तो उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा या नहीं।अजित पवार जुलाई 2023 में अविभाजित एनसीपी से अलग होकर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली सरकार में शामिल हो गए थे। उन्होंने पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न भी हासिल कर लिया था। लोकसभा चुनाव में अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी के चार में से तीन सीट पर हारने के बाद से उनके खेमे में उथल-पुथल की अटकलें हैं।