Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हैं पीएम मोदी  -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हैं पीएम मोदी 

मोदी ने की डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग की निंदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर हुए हमले की घटना पर बेहद ही चिंता व्यक्त की है.अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी की घटना में गोली ट्रंप के कान को चीरती हुई निकल गई और उनके कान से खून बहता दिखाई दिया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर है. पीएम मोदी ने भी ट्रंप पर हुई गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया दी है.

 

एक्स पर लिखे पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, “अपने दोस्त, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूं. इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है. उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतक के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *