Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेसियों को बड़ी नसीहत की है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी पर भद्दे और अभद्र कमेंट करने वाले कांग्रेस नेताओं को हिदायत देते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘ऐसा बिल्कुल न करें. जीवन में हार-जीत तो होती रहती है. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे श्रीमती स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें. लोगों को अपमानित करना कमजोरी की निशानी है, न कि मजबूती की’. राहुल गांधी के इस बयान की लोग तारीफ कर रहे हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *