Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में हो रही तेज बारिश के दौरान जनता से अपील की है कि यदि ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें.

मुंबई में यूं तो कई दिन से लगातार बारिश हो रही है मगर बीते 2 दिन से बारिश ने तेज रफ्तार पकड़ ली है और जगह-जगह लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है इसके बारे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में हर जगह भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सड़क पर जाम लग गया है और रेलवे लाइन पर भी यातायात प्रभावित है. रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रैक से पानी हटाने का काम जारी है और जल्द ही यातायात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है. मैंने सभी आपातकालीन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

यदि आवश्यक हो तो ही नागरिक बाहर निकलें। मैं मुंबई नगर निगम, पुलिस प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं से भी सहयोग करने की अपील कर रहा हूं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *