Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

ये हैरान करने वाला मामला यूपी से सामने आया है.यूपी के महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इस ब्लॉक के नौ गांव की 11 महिलाएं पीएम आवास योजना (पीएमएवाई) की पहली किस्त खाते में आने पर अपने पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई हैं। मामले का खुलासा होने पर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं पीड़ित पतियों ने ब्लॉक के उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले से अवगत कराया है जिससे ब्लॉक के जिम्मेदार दूसरी किस्त भेजने रोक लगाने की कार्यवाही में जुट गए हैं।जनपद महराजगंज के निचलौल ब्लॉक के 108 गांव में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2350 लाभार्थियों का चयन हुआ था। इसमें से करीब 90 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों का आवास पूरा भी हो चुका है। वहीं इस योजना में महिलाएं भी शामिल हैं। इसी के तहत ब्लॉक क्षेत्र के ठूठीबारी, शीतलापुर, चटिया, रामनगर, बकुलडिहा, खेसहरा, किशुनपुर और मेधौली गांव की 11 महिला लाभार्थियों के खातों में जब आवास की पहली किस्त 40 हजार रुपये आई तो सभी 11 महिलाएं अपने पति को छोड़ आवास का पैसा लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गईं हैं। इस घटना के बाद पीड़ित पति तनाव में हैं और ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं कि आवास के पैसे की रिकवरी का नोटिस उनके नाम से न कट जाए। पतियों को उम्मीद थी की पीएम आवास योजना के तहत उनका घर का सपना पूरा हो जाएगा लेकिन घर बनने से पहले ही गृहस्थी उजड़ गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *