मुंबई :अक्सर अपने फोटो वीडियो को लेकर चर्चा में रहने वाली ऊर्फी जावेद इस बार शराब के नशे में टल्ली नजर आई और उनको संभालते हुए उनकी बहन भी दिखाई दी.
उर्फी जावेद ने शनिवार रात को एक पार्टी में शराब पीकर आने की अटकलों को एक बार फिर से हवा दे दी है। यह अफवाह ऑनलाइन साझा किए गए एक वीडियो से फैली, जिसमें उर्फी को चलने में दिक्कत हो रही थी। बिग बॉस ओटीटी की पूर्व प्रतिभागी उर्फी को कुछ दोस्त और उनकी बहन रेस्टोरेंट से साथ बाहर लाए। इस समय उर्फी की हालत देखकर ही पता चल रहा था कि मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर है, क्योंकि इस दौरान उर्फी की चाल बदली नजर आई। उर्फी की इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं उर्फी इतनी शराब पीने की जरूरत क्या थी कि संभल ही ना पाओ.


