Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मुंबई(शिब्ली रामपुरी/दानिश खान) मुंबई में कमांडर करण सक्सेना की स्क्रीनिंग के मौके पर अभिनेता गुरमीत चौधरी से लेकर फिल्म से जुड़े सभी कलाकार मौजूद रहे तो वहीं कई और स्टार भी यहां पर पहुंचे और उन्होंने इस सीरीज की तारीफ की और साथ ही सीरीज में लीड रोल में नजर आ रहे अभिनेता गुरमीत चौधरी के अभिनय को भी सराहा गया.

सीरीज में गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुर्गुले प्रमुख किरदार निभा रहे हैं। सीरीज में एक निडर रॉ एजेंट की कहानी दिखाई गई है। जतिन वागले द्वारा निर्देशित और कीलाइट प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित कमांडर करण सक्सेना की कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी ऐसी उम्मीद इस फिल्म की टीम द्वारा की गई है. स्क्रीनिंग के मौके पर पहुंचे अभिनेता जैकी श्रॉफ और एजाज खान ने भी एक्टर गुरमीत चौधरी की खुले दिल से प्रशंसा की.ये वेब सीरीज़ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 8 जुलाई को स्ट्रीम होने वाली है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *