Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

महाराष्ट्र की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे का बयान सामने आया है।उद्धव ठाकरे ने कहा कि राहुल गांधी ने गलत क्या कहा है। उन्होंने हिंदू धर्म का अपमान कहां किया? उन्हें भगवान शिव की तस्वीर दिखाने की अनुमति नहीं दी गई, क्या यह हिंदुत्व है? हम भी जय श्री राम के नारे लगाते हैं। प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में खुलेआम जय श्री राम कहते हैं, लेकिन अगर भाजपा के अलावा कोई और संसद में कहता है, तो क्या यह अपराध है?मैं नहीं मानता कि राहुल गांधी ने कल हिंदुत्व का अपमान किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है। हम भी हिंदू हैं और हममें से कोई भी हिंदुत्व का अपमान नहीं करेगा और हिंदुत्व का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा और राहुल जी भी उसमें शामिल हैं। भाजपा का मतलब हिंदुत्व नहीं है, हमारा हिंदुत्व पवित्र है।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *