Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

राहुल का बयान हिंदू समाज ही नहीं पूरे भारत की संस्कृति का अपमान

 

मुंबई(शिब्ली रामपुरी)महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने पार्लियामेंट में जो बयान दिया है वह पूरी तरह से निराधार है.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने लिखा कि राहुल गांधी ने ऐसा करके भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने समूचे देश के हिन्दू समाज का अपमान किया है।

उनके वक्तव्य की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।

यह केवल हिन्दू समाज का अपमान नहीं यह तो समूचे भारत की संस्कृति का भी अपमान है।

राहुल गांधी को हिंदुओ और देश की जनता से तुरंत माफ़ी माँगनी चाहिए और नए सिरे से भारत का गौरवशाली इतिहास सीखना चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *