Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है.जन्मदिन को लेकर उनको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुबारकबाद देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की तो वहीं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने भी अखिलेश यादव को मुबारकबाद दी है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी अखिलेश यादव को मुबारकबाद देते हुए उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की. अखिलेश यादव को मुबारकबाद दिए जाने का सिलसिला लगातार जारी है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कई जगह पर वृक्षारोपण भी किया.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *