Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
अवैध संबंध में प्रेमिका और उसके दोनों बच्चों का कर दिया कत्ल - रेशमा से पीछा छुड़ाना चाहता था आरोपी हसीन  -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

अवैध संबंध में प्रेमिका और उसके दोनों बच्चों का कर दिया कत्ल – रेशमा से पीछा छुड़ाना चाहता था आरोपी हसीन 

यह घटना उत्तराखंड के देहरादून में सामने आई है जहां पर आरोपी ने अपनी प्रेमिका और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी. आरोपी अपनी प्रेमिका से पीछा छुड़ाना चाहता था क्योंकि वह उसके साथ रहने की जिद पर अड़ी थी.

देहरादून में पटेल नगर में एक महिला और उसके दो बच्चों की हत्या की घटना के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए हसीन पुत्र नसीम निवासी बिजनौर को गिरफ्तार किया है.

हसीन और रेशमा काफी वक्त से अवैध संबंध में थे और रेशमा अर्जित कर रही थी की हसीन उसे अपने साथ रखें और वह इसी के चलते अपने दोनों बच्चों को लेकर देहरादून आ गई.

 

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी हसीन ने अपनी प्रेमिका और उसके दोनों बच्चों की हत्या करने का प्लान बना लिया था. रेशमा बिजनौर की रहने वाली थी और वह हसीन के साथ रहने के लिए देहरादून पहुंची थी देहरादून पहुंचने पर उसने हसीन को फोन किया जिसके बाद आरोपी हसीन उसे अपनी बाइक से लेने भी आया. वह उसे अपनी फैक्ट्री के पास किराए के कमरे में ले गया और वहां पर उसने रेशमा और उसकी 15 साल और आठ साल की बेटी की हत्या कर दी और इसके बाद तीनों की लाश को गद्दे में लपेटकर फैक्ट्री के पीछे सूखे नाले में फेंक दिया. पुलिस ने इस मामले की काबिले तारीफ तरीके से जांच करते हुए आरोपी हसीन को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *