Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाले नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं उन्होंने कहा है कि जो भी युवाओं को नशे की दलदल में धकेलता है वह कहीं पर भी अवैध नशे का कारोबार करता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मैंने अवैध होटल, पबों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने और भवन निर्माण नियमों के खिलाफ सभी संरचनाओं को गिराने के निर्देश दिए हैं। मैंने पुलिस को पुणे को नशा मुक्त शहर बनाने के लिए ड्रग तस्करों के खिलाफ नए सिरे से कार्रवाई शुरू करने का भी निर्देश दिया है. मीडिया से बातचीत में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सख्त लहजे में कहा कि नशे से युवाओं की जिंदगी और भविष्य बर्बाद हो जाता है उनके मां-बाप की चिंताएं बढ़ जाती हैं इसलिए जरूरी है कि युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वालों पर कानूनी शिकंजा कसा जाना चाहिए.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *