मुंबई(शिब्ली रामपुरी/दानिश खान) यह शायद पहला ऐसा मौका था कि जब बिग बॉस के तीन कंटेंस्टेंट एक ही मंच पर एक साथ नजर आए और आपस में काफी हंसी मजाक और मस्ती भी उन्होंने की. वहां मौजूद मीडिया के सवालों के जवाब भी बेबाकी से दिए.अभिषेक मल्हन, एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी एक कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया था यह सभी एक मंच पर दिखे और इनसे मीडिया ने बारी बारी से सवाल भी किए.
एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग पहली बार क्रिएटर आधारित क्रिकेट लीग आज मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लॉन्च की गई. जिसमें मुनव्वर फारूकी. अभिषेक मल्हन.सोनू शर्मा. एल्विश यादव. हर्ष बेनीवाल. अनुराग द्विवेदी. और लीग के संस्थापक अनिल कुमार और हिमांशु चंदनानी मौजूद रहे. कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि इस फ्रेंचाइजी आधारित लीग में 6 टीमों का समावेश होगा और यह लीग अगस्त और सितंबर के महीने में खेली जाएगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोशल मीडिया पर भी कई सवाल किए गए जिसका वहां मौजूद लोगों ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अपनी बात कहने का एक सशक्त माध्यम है अच्छी तरीके से अगर अपनी बात कही जाए और अपने टैलेंट को यहां पर बेहतर तरह से पेश किया जाए तो कामयाबी एक न एक दिन जरूर मिलती है.


