Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का बड़ा दावा

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने चुनाव नतीजे से पहले बड़ा दावा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी 16 सीट जीतेगी तो हमारा महाविकास आघाडी गठबंधन 38 से 40 सीट जीतने जा रहा है.

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनता चुनाव लड़ रही थी जिसकी बदौलत इंडिया गठबंधन शानदार कामयाबी हासिल करने जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश में परिवर्तन की लहर लोकसभा चुनाव में साफ दिखाई दी और जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और इसी नज़रिया के चलते जनता ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान किया है और वह भाजपा को शिकस्त देने जा रही है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *