Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

4 जून को आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले इलेक्शन कमीशन ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस बात पर खुशी जताई कि मतदान का इस बार रिकॉर्ड बना है उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए इस बारे में बात की.

 

लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करते हुए चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया कि इस बार मतदान का विश्व रिकॉर्ड बना है। राजीव कुमार ने बताया कि इस बार 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान किया है। हम लोग कभी लापता नहीं थे। सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि इस बार महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। यही नहीं 85 साल से ऊपर और दिव्यांग लोगों ने भी आगे आकर मतदान किया। इसके बाद राजीव कुमार ने सभी मतदाताओं के लिए सीट से खड़े होकर ताली बजाई। चुनाव नतीजे 4 जून को सामने आ रहे हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *