Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

मुंबई(शिब्ली रामपुरी) शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस बयान पर कटाक्ष किया जिसमें खरगे ने दावा किया था कि इस बार इंडिया गठबंधन 295 + सीट जीतने जा रहा है.

 

कांग्रेस में लंबे वक्त तक सियासी पारी खेलने वाले और हाल ही में शिवसेना में शामिल होने वाले संजय निरुपम ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा कि कल सुबह कॉंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा था कि INDIA गठबंधन 295 सीटें जीतेंगी।

शाम होते-होते जब एग्जिटपोल के नतीजे आए तो लगा कि खडगे जी ने देश के साथ एक भद्दा मज़ाक़ कर दिया।

हर सर्वे में कॉंग्रेस का सूपड़ा साफ़ होते दिख रहा है।

सभी न ग़लत हो सकते हैं और ना मैनेज किए जा सकते है।

मतलब,ये लोग दो महीने से देश को फ़र्ज़ी आँकड़ा सुना रहे थे।

सबसे बड़ा सच यह है कि पूरी कॉंग्रेस पार्टी और इसका नेतृत्व देश के साथ एक भद्दा मज़ाक़ बनकर रह गया है।

झूठ,फ़रेब और उजड़े हुए गाँव का प्रधान होने का खोखला अहंकार।

यह है कॉंग्रेस के विद्यमान नेतृत्व का आचरण।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *