Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन पर नशे में बदसलूकी और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है. आप है कि वह नशे में थी और उन्होंने वहां मौजूद पीड़ित के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट भी की.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रवीना के ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और रिजवी कॉलेज के पास कार्टर रोड पर तीन व्यक्तियों को टक्कर मारने का आरोप है, और जब इस बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी कार से बाहर निकली और पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित और स्थानीय लोग रवीना को घेरकर पुलिस को बुला रहे हैं। पीड़ितों में से एक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “तुम्हें आज रात जेल में गुजारनी पड़ेगी। मेरी नाक से खून बह रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *