Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

मुम्बई(शिबली रामपुरी) काफी समय से जिस तरह से सोशल मीडिया पर नफरत परोसी जा रही है और विशेष तौर पर महिलाओं के खिलाफ तरह तरह से नफरत फैलाई जाती है उसको कैसे रोका जाए इसको लेकर मुम्बई प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना शर्मा पत्रकार. समीरा खान. हसीना खान ने कहा कि जिस तरह से सोशल मीडिया पर नफरत परोसी जाती है और काफी हद तक महिलाओं को टारगेट किया जाता है वह बहुत ही अफसोसनाक है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया को नफरत फैलाने का एक माध्यम बना लिया है ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया जाना जरूरी है जो किसी भी तरीके की नफरत फैलाते हैं.

मीडिया द्वारा किए गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बढ़ती नफरत को रोकने के लिए हम सबको जागरूक होने की जरूरत है जब तक हम पूरी तरह से जागरूक होकर एकजुटता के साथ इस नफरत का मुकाबला नहीं करेंगे तब तक इस नफरत को रोकना बेहद ही मुश्किल है. सामाजिक स्तर पर भी इस दिशा में काफी प्रयास किए जाने चाहिएं। कार्यक्रम में मीडिया जगत के अलावा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों की भी मौजूदगी रही.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *