Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
यदि इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से माफिया व गुंडाराज लौट आएगा:योगी -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

यदि इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से माफिया व गुंडाराज लौट आएगा:योगी

सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के संविधान के साथ सबसे अधिक खिलवाड़ कांग्रेस ने किया। पहले उसने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को चुनाव हराया। फिर भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ किया। जब तक मोदी जी रहेंगे संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। राम मंदिर निर्माण का पुण्य जो आपके माथे पर चढ़ा है़, गोकशी करने वालों का साथ देकर क्या आप उस पुण्य को नष्ट करेंगे।

यूपी के देवरिया जिले के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुरगढ़ के मैदान में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने माफियाओं का राम नाम सत्य किया है़। इस चुनाव में एक तरफ रामभक्तों की टीम है़, तो वहीं दूसरी तरफ राम भक्तों पर गोलियां चलाने वालों का गठबंधन है़। यदि इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से माफिया व गुंडाराज लौट आएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *