Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

पीएम ने कहा कि आज एक ओर भाजपा-एनडीए है, विकसित भारत का स्पष्ट विजन है, राष्ट्र प्रथम का संकल्प है, 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है, भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार है। वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन है जो घोर सांप्रदायिक, घोर जातिवादी, घोर परिवारवादी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुरदासपुर के दीनानगर में एक रैली को संबोधित करने आए। इस रैली से उन्होंने गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर लोकसभा सीटों को साधा। मोदी ने कहा कि राष्ट्र रक्षा हो, आस्था और संस्कृति की रक्षा हो या फिर देश का विकास… पंजाब ने, सिख समाज ने हमेशा आगे बढ़कर काम किया है। गुरदासपुर का तेज विकास हो, पंजाब का तेज विकास हो और देश का तेज विकास हो, अपने तीसरे कार्यकाल में मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरुं, इसलिए मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *