Breaking
Tue. Aug 18th, 2026

फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे पर हरा रंग हावी हो रहा है। वे बालासाहेब की संपत्ति के वारिस हो सकते हैं, विचारों के नहीं। उनकी सभा की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उन्हें गालियां देने से होती है और समापन भी गालियों से ही होती है क्योंकि उनके पास विकास के बारे में कहने को कुछ नहीं है।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने ठाणे लोकसभा को प्रतिष्ठा की सीट बताते हुए यहां से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने का दावा किया। उन्होंने बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 20 तारीख को अधिक से अधिक मतदान करा महायुति के गढ़ को बचाने की अपील की। शनिवार को ठाणे में महायुति के उम्मीदवार नरेश म्हस्के के प्रचार के लिए आयोजित एक बैठक में फडणवीस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे ही बालासाहेब के विचारों के असली वारिस हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *