Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ संयुक्त रूप से पीसी करते हुए लखनऊ में कहा, “बीजेपी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. उनको जितनी ऊंचाई पर जाना था वह वहां चली गई. अब उनका नीचे आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. बीजेपी लगातार नीचे गिर रही है. बीजेपी का रथ फंस नहीं धंस गया है.उन्होंने आगे कहा कि हम यूपी में 79 सीटें जीत रहे हैं. जबकि इंडिया गठबंधन देश में चुनाव जीतने जा रहा है.पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 4 जून को केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी का रथ अब धंस गया है. बीजेपी को तो 140 सीट भी नहीं मिलेगी. क्या रायबरेली से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा, के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हम अपनी रणनीति आपको नहीं बताएंगे.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *