Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

मुंबई :श्रेयस तलपड़े साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘कर्तम भुगतम’ से वापसी के लिए तैयार हैं। फिल्म में श्रेयस तलपड़े के अलावा विजय राज, मधु शाह और अक्षा पारदासनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म भारत के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 17 मई को दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन सोहम ने किया है। श्रेयस तलपड़े ने कहा, ‘लोग थक गए हैं। लोग अब ट्रेलर में पहचान लेते हैं कि ये फिल्म क्या होगी। इसके लिए जाना है कि नहीं जाना है।’ श्रेयस ने कहा कि ‘कर्तम भुगतम’ का ट्रेलर ही दर्शकों के बीच छाप छोड़ेगा।’ अभिनेता ने अपनी बात में जोड़ा, ‘हम जितना मर्जी प्रमोट कर दे, थिएटर जाने वाली ऑडियंस ट्रेलर देखकर डिसाइड करेगी कि फिल्म देखनी है या नहीं। कब देखनी है, या वर्ड-ऑफ-माउथ के बाद देखनी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *