Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
बीजेपी सांसद नवनीत राणा ने कहा -15 सेकंड के लिए पुलिस हटा लो, ओवैसी भाइयों को पता नहीं लगेगा कि वो कहां से आए और किधर गए -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

बीजेपी सांसद नवनीत राणा ने कहा -15 सेकंड के लिए पुलिस हटा लो, ओवैसी भाइयों को पता नहीं लगेगा कि वो कहां से आए और किधर गए

महाराष्ट्र से भाजपा की सांसद ने विवादित बयान दिया है जिस पर एमआईएम ने चुनाव आयोग से उन पर कार्रवाई की मांग की है.महाराष्ट्र के अमरावती से बीजेपी सांसद नवनीत राणा हैदराबाद में बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसपर विवाद बढ़ गया है, नवनीत के बयान पर एआईएमआईएम ने बीजेपी पर वार करते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है.

 

नवनीत राणा ने अपने टिप्पणी का एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है. इसमें अकबरुद्दीन ओवैसी और असदुद्दीन औवेसी को भी टैग किया है. राणा के वीडियो पर AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि इस तरह के बयान देने की वजह से दो समुदाय में तनाव हो सकता है. इसलिए चुनाव आयोग पर राणा पर कार्रवाई करनी चाहिए.

हैदराबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद नवनीत राणा ने कहा कि ‘15 सेकंड के लिए पुलिस हटा लो, ओवैसी भाइयों को पता नहीं लगेगा कि वो कहां से आए और किधर गए.’ राणा ने कहा, एक छोटा और बड़ा भाई है. छोटा बोलता है कि पुलिस को 15 मिनट के लिए हटा दो तो हम दिखाएंगे कि क्या कर सकते हैं. छोटे को मेरा कहना है कि तेरे को 15 मिनट लगेंगे और हमको सिर्फ 15 सेकेंड लगेंगे. 15 सेकेंड पुलिस को हटाया तो छोटे-बड़े को पता नहीं लगेगा कि कहां से आए और कहां गए.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *