Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
मोहब्बत में धर्म बदलकर अफसाना से आस्था बनी महिला का पति ही निकला कातिल- पुलिस ने किया हत्यारोपी सौरभ को गिरफ्तार -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

मोहब्बत में धर्म बदलकर अफसाना से आस्था बनी महिला का पति ही निकला कातिल- पुलिस ने किया हत्यारोपी सौरभ को गिरफ्तार

दिल दहला देने वाली यह घटना उत्तराखंड से सामने आई है जहां पर एक महिला ने करीब 8 साल पहले अपना धर्म बदलकर जिस युवक से शादी की थी उसी पर उसकी हत्या का इल्जाम है.8 साल पहले सौरभ को अपनी मुहब्बत मानते हुए अफसाना ने अपना घर और धर्म छोड़ा.. मगर अफसाना का यह फैसला आत्मघाती साबित हुआ। प्रेमी से पति बने सौरभ ने अफसाना का क़त्ल कर दिया। 3 दिन तक घर मे ही लाश सड़ती रही. आरोपी पति सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

 

उत्तराखंड के हल्द्वानी मे मृतक महिला की पहचान अफसाना निवासी नीलांचल कालोनी के रूप में हुई थी । महिला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली थी और नीलांचल कालोनी फेस 5 में पिछले तीन महीने से किराये के कमरे में रह रही थी। इनके साथ उसकी दो बेटियां भी रहती थी।

 

अफसाना को 8 साल पहले सौरभ से प्यार हो गया था जिसके बाद उसने अपना घर-परिवार और धर्म बदलकर सौरभ से शादी कर ली। नाम भी आस्था रखा। सब कुछ सही चला.दो बेटियों को भी जन्म दिया। कुछ दिन बाद से ही दोनों में झगड़ा, मारपीट होने लगा और जिन हाथों से उसने पत्नी की मांग में संदूर भरा था, उन्हीं हाथों को उसने खून से रंग लिया। हत्यारोपित सौरभ शिवाजी कालोनी में गंगाराम मौर्य के मकान की दूसरी मंजिल में रहता था।6 अप्रैल को दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिस पर मकान मालिक गंगाराम ने दोनों को फटकार लगाई। जिसके बाद सौरभ अपनी बड़ी बेटी को लेकर चला गया। 8 अप्रैल को वह रात के 12 बजे घर नशे की हालत में बेटी को लेकर घर पहुंचा। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा-मारपीट हुई। आशंका जताई जा रही है कि इसी बीच सौरभ ने उसका गला घोंट दिया।

पुलिस ने सौरभ को रुद्रपुर से अरेस्ट कर लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *