Breaking
Fri. Mar 13th, 2026
Spread the love

अमित शाह ने दावा किया कि राहुल गांधी को रायबरेली से लॉन्च करने की सोनिया गांधी की कोशिश असफल होगी। कर्नाटक के बेलगावी में चिक्कोडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अन्नासाहेब जोले के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा ‘मोदी जी ने कोशिश की और चंद्रयान लॉन्च हो गया। सोनिया गांधी ने राहुल बाबा (राहुल गांधी) नाम के यान को 20 बार लॉन्च किया, लेकिन इनकी लॉन्चिंग सफल नहीं हो रही। आज 21वीं बार अमेठी से भागकर रायबरेली से नामांकन किया है।’ अमित शाह ने कहा, ‘राहुल बाबा, मैं यहीं से ही रायबरेली का नतीजा बता रहा हूं, भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ आप भारी अंतर से चुनाव हारेंगे। मेरी बात लिख लेना।

Print Friendly, PDF & Email

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *