Breaking
Fri. Aug 7th, 2026
Spread the love

राजनाथ सिंह ने कहा कि आपके बीच राजकुमार चाहर के लिए आया हूं। उन्होंने लोगों की नाराजगी को भांपते हुए कहा कि राजकुमार चाहर मेरे बहुत प्रिय लोगों में हैं। इनकी क्षमता और प्रतिभा से पार्टी प्रभावित हुई, इसलिए किसान मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व दिया। कई ऐसे दायित्व का निर्वहन मैं कर चुका हूं, इसलिए क्षेत्रीय जनता को समय देना थोड़ा मुश्किल होता जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले आगरा आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद जब आप अपने बच्चों से कांग्रेस और सपा के बारे में पूछेंगे, तो वे बोलेंगे कौन कांग्रेस और सपा को समाप्त पार्टी। इस दौरान रक्षा मंत्री ने बाह के जरार मंडी मैदान से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को जिताने की अपील की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *