Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में यह सनसनीखेज़ मामला सामने आया है. जहां पर एक प्रेमिका ने बारात लेकर जा रहे अपने प्रेमी का रास्ता रोक लिया और उस पर तेजाब फेंक दिया आसपास खड़ी कई महिलाएं भी झुलस गई सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल सब की हालत बेहतर है और उनके चेहरे भी तेजाब से बच गए हैं.

 

राकेश नाम के एक युवक की बारात जा रही थी कि तभी रास्ते में एक महिला दुल्हन के वेश में सामने आई और उसने राकेश का हाथ पकड़ लिया और कहा तु सिर्फ मेरा है किसी और से शादी नहीं कर सकता इस पर राकेश ने इनकार किया तो तुरंत प्रेमिका ने उसे पर तेजाब फेंक दिया जिससे राकेश और आसपास खड़ी तीन और महिलाएं भी मामूली तौर पर झुलस गई. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *