Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

लखनऊ :एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार करने में लखनऊ पुलिस ने कामयाबी हासिल की है जो पार्क में बैठे प्रेमी जोड़ों का वीडियो बना लेता था और बाद में उस वीडियो के माध्यम से उनको ब्लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूल करता था एक प्रेमी युगल की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए इस गिरोह को गिरफ्तार किया है.

एक प्रेमी युगल की शिकायत उनके घर पर करने की धमकी देते हुए उनसे वसूली की जाती थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए शकील, वीरेंद्र, राजू निषाद और आरिफ को अरेस्ट किया है। वारिस नाम के युवक ने थाने में लिखित तहरीर दी थी कि वह अपनी महिला मित्र के साथ बैठा था। इन लोगो ने वीडियो बना लिया और पैसे की मांग की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने इस गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *