Breaking
Mon. Aug 17th, 2026

हैरत भरी ये खबर कश्मीर से सामने आई है जहां पर मस्जिद निर्माण में एक गरीब बुजुर्ग महिला ने छह रुपए की कीमत का एक अंडा दान में दिया. जिससे मस्जिद कमेटी बेहद प्रभावित हुई और उस महिला के इस जब्बे को देखकर उन्होंने उस अंडे को नीलामी के लिए रख दिया.

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के मालपोरा वारपोरा क्षेत्र में एक मस्जिद के निर्माण कराया जा रहा है, यहां कमेटी ने मस्जिद निर्माण में मदद के लिए चंदा लेने का फैसला लिया, मस्जिद कमेटी इसके लिए घर-घर जाकर नकद और सामान दान ले रही थी। लोगों ने अपने-अपने हैसियत के हिसाब से पैसे, बर्तन, आनाज आदि दिया, इसी दौरान एक गरीब महिला ने कमेटी सदस्य के पास आई और उसे एक अंडा दान किया और कहा इसे मेरी तरफ से कबूल कर लीजिए, उसका यह कदम वहां मौजूद सभी लोगों को बहुत पसंद आया।

कमेटी ने नीलामी के लिए 3 दिन की मियाद तय की, जिसका उन्हें भरपूर फायदा भी मिला। पहली नीलामी 10 हजार से शुरू हुई और कमेटी को पहले ही दिन इस अंडे के लिए 1.48 लाख रुपए का दान मिला। लोग इसे खरीदते, अंडे को वापस करते और किसी और को अधिक पैसे देने का रास्ता बनाते रहे। 3 दिन बाद जब अंडे को आखिरकार बेचना पड़ा, तो एक युवक मौके पर आया और उसने 70,000 रुपए में अंडा ले लिया। इस अंडे को 60 से ज़्यादा लोगों ने खरीदा, जिन्होंने अपना दान दिया, लेकिन अंडे को फिर से बेचने के लिए वापस कर दिया। आखिरकार, इस अंडे से 226,650 रुपए की राशि एकत्रित हो गई, जिसमें उस युवक द्वारा चुकाए गए 70,000 रुपए की अंतिम बिक्री भी शामिल है।

दान देने वाली महिला बेहद गरीब है और एक छोटे से जर्जर मकान में अपने बेटे के साथ रहती है। इसीलिए उसके इस कदम से प्रभावित होकर, मस्जिद समिति ने एक फैसला लिया, जो फायदेमंद साबित हुआ। उन्होंने अंडे को नीलामी के लिए रख दिया। इसके बाद जो हुआ, उससे पूरा जम्मू-कश्मीर अचंभित है,

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *