Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 57

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 58

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 81

Warning: Trying to access array offset on value of type int in /home/u611343930/domains/hindsamarthan.com/public_html/wp-content/themes/newsair/css/dynamic-css.php on line 82
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है-अखिलेश के साथ PC में राहुल का BJP पर तंज -
Breaking
Fri. Oct 2nd, 2026

भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है-अखिलेश के साथ PC में राहुल का BJP पर तंज

गाजियाबाद में बुधवार को कांग्रेस नेता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बन गई है।कौशांबी स्थित एक होटल में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई इसमें राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन एनडीए को गाजियाबाद से गाजीपुर तक हराएगी। राहुल गांधी ने दावा किया कि इस बार एनडीए की सरकार 150 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि वो 2014 में आए थे 2024 में जाएंगे और इस बार विदाई भी बैंड बाजे के साथ होगी।पत्रकारों को संबोधित करते हुए पहले अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार पश्चिम से बदलाव की हवा चली है। जनता भाजपा के झूठ और वादा खिलाफी से तंग आ चुकी है। अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड ने भाजपा की बैंड बजा दी है। भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम बनकर रह गई है। राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ आरएसएस और भाजपा संविधान को खत्म करने की कोशिश में है तो दूसरी ओर गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए चुनाव लड़ रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *