Breaking
Thu. Aug 6th, 2026
Spread the love
  • सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपियों की गुजरात से गिरफ्तारी पर बीजेपी को घेरा

शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इसको लेकर गुजरात और बीजेपी पर निशाना साधा है। उद्धव ने कहा कि हर कोई गुजरात से क्यों पाया जाता है? इससे गुजरात की बदनामी हो रही है। दरअसल आज शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के चुनाव चिन्ह मशाल का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। साथ ही इस मौके पर मशाल गाना भी लॉन्च किया गया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की। इस घटना के आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात से गिरफ्तार किया था। गोली चलाने वालों की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के विक्की साहेब गुप्ता (24) और सागर श्रीजोगेंद्र पाल (21) के रूप में की गई है। इन दोनों को 25 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *