महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सलमान खान से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे और इसके उपरांत उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की. सलमान खान और उनके पिता ने एकनाथ शिंदे का स्वागत किया. मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में किसी की गुंडागर्दी चलने नहीं दी जाएगी. सलमान खान के घर के बाहर जिन लोगों ने फायरिंग की उन दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
महाराष्ट्र में नहीं चलने देंगे किसी की गुंडागर्दी -मुख्यमंत्री शिंदे ने की अभिनेता सलमान खान से मुलाकात

